दिल्ली अग्निकांड: कनॉट प्लेस स्थित रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग, 6 कर्मचारी झुलसे

G5y8ve894kbd6c0madgkbbfvpgu7cbq23bgnkjjz

दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास बिक्गाने बिरयानी रेस्तरां में आग लग गई। बताया गया है कि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग सुबह 11.55 बजे लगी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

रेस्टोरेंट में आग लग गई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसोई में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल कर्मचारियों की पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरुद्दीन और जनक के रूप में हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दिल्ली के कॉनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आग में छह कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुग्राम में बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आग लग गई

दूसरी ओर, गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आग लग गई। यह पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था। अग्निशमन विभाग को सुबह 6:30 बजे आग की सूचना मिली। गैलरी और आसपास के निर्माण में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर का उपयोग किया गया है, जो ज्वलनशील है। इसी कारण आग लगी, अब आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास के स्टेशनों से 12 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।