आज का राशिफल 29 सितंबर 2024, सभी राशियों का आज का करियर, प्रेम और पारिवारिक भविष्यफल जानें कैसा रहेगा आपका दिन

29 September 2024 Rashifal

रविवार 29 सितंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Sunday, September 29, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 29 September 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से अपने बिगड़ते हुए कामों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी भरपूर मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

Taurus Horoscope 29 September 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जमीन-जायदाद के मामलों में से परेशानी हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। संतान या भाई-बहन का साथ आपको कई समस्याओं राहत दिलाएगा। दूसरों के भरोसे बैठने से कुछ प्राप्त नहीं होगा, लाभ प्राप्ति के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा और आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।

Gemini Horoscope 29 September 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम पूरे होते जायेंगे। आज आपके लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आयेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है साथ ही चॉकलेट भी देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है।

Cancer Horoscope 29 September 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – परिवार वालों के साथ आपका रुख़ा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे।

Leo Horoscope 29 September 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आपकी वह उलझन व्यर्थ की होंगी, इसलिए आज आपको उलझन में पड़कर अपने कार्यों को पूरा होने में व्यवधान नहीं डालना है व उन्हे दूर करकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई नया काम व अनुबंध करना चाहते हैं, तो उसे जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है। आपकी राज्य मान पतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको कोई परेशानी दे सकता है।

Virgo Horoscope 29 September 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – अपने मित्रों और प्रियजनों के खातिर आप कुछ ज्यादा ही चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में अपना काम छोड़कर दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बरबाद न करें। भागदौड़ के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखें। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है। अगर किसी चीज का नेतृत्व करना चाहते हैं को वाद-विवाद और बहसबाजी से दूर ही रहें अन्यथा आपको मुश्किल हो सकती है।

Libra Horoscope 29 September 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। जिससे आप अपने कार्यों को अलग तरीके से पूरे करेंगे। इस राशि में डिजाइनर के डिजाईन की आज तारीफ होगी। राजनैतिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपसे खुश होंगे। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। आज आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

Scorpio Horoscope 29 September 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं।

Sagittarius Horoscope 29 September 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रहेगा। घर परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी, जिसके लिए आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में कोई मनमुटाव नहीं रहेगा, जिसके कारण परिवार में एकता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई आशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे,तो आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको लंबे समय बाद मिलेगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

Capricorn Horoscope 29 September 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप कई प्रकार के उलझनों में ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दबाजी रहेगी। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों बढ़ सकती हैं। छात्रों की व्यावहारिक सोच उन्नति में सहायक होगी। व्यापार में आपको लाभ के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। आपका रुका हुआ धन हाथ में आने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

Aquarius Horoscope 29 September 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आप भगवान के दर्शन करेंगे। आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होते जायेंगे। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरुरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी।

Pisces Horoscope 29 September 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा – क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं।