लखनऊ किसान पथ पर बेकाबू बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 12 घायल

0de5eef545a6e4e03bd3400fc198f5a3

लखनऊ, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात किसान पथ पर एक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दस से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आ रही है। घटना के बाद बस को निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि बहराइच से एक बस 80 ​यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शहीद पथ के जलसा रिसॉर्ट के पहले ​अनि​यंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत की खबर है। 10 से 12 यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के गोसाईगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाल लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।