BREAKING:
March 16 2026 11:58 pm

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के सैन्य अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Post

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और ग्रामीण विकास यात्रा का अध्ययन करने के लिए 'नेशनल डिफेंस कॉलेज' (NDC), रक्षा मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे पर है। "राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन" (National Security and Strategic Studies) विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इस दल में भारत सहित मित्र देशों के वरिष्ठ सैन्य व नागरिक अधिकारी शामिल हुए।

प्रतिनिधिमंडल का स्वरूप: दल में ब्रिगेडियर स्तर के सैन्य अधिकारी, भारत सरकार के संयुक्त सचिव/निदेशक स्तर के वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी और श्रीलंका, रूस, नेपाल, इंडोनेशिया एवं यू.के. जैसे मित्र देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

चर्चा के मुख्य विषय: बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री जी के साथ राज्य के ग्रामीण विकास पहलुओं, औद्योगिक प्रगति और उत्तर प्रदेश के बदलते बुनियादी ढांचे (Infrastructure) पर विस्तृत चर्चा की गई।

राज्यव्यापी भ्रमण: यह दल दिनांक 20 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों यथा— लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज एवं वाराणसी (काशी) के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।

Tags:

--Advertisement--