BREAKING:
March 17 2026 09:19 am

'जनता दर्शन' में इलाज हेतु आर्थिक मदद, चिकित्सीय मदद जैसे प्रकरणों में अधिकारियों से की वार्ता, केशव प्रसाद मौर्य

Post

केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर पात्र व्यक्ति को न्याय दिलाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पीड़ितों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया:

पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा: जनपद सम्भल निवासी श्रीमती शांति देवी (पत्नी लक्ष्मण कुमार) ने विधवा पेंशन दिलाने हेतु अनुरोध किया पर जिलाधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिए।

स्वास्थ्य एवं उपचार: लखनऊ की श्रीमती कमला देवी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा वाराणसी की श्रीमती सरिता सेठ (पत्नी रामकुमार सेठ) ने कैंसर जैसे असाध्य रोग के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई। उक्त पर कार्यवाही हेतु अधिकारी को आदेश दिए।

आवास योजना: फिरोजाबाद से आई श्रीमती संध्या (पत्नी अमित कुमार) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर दिलाने का अनुरोध किया।

Tags:

--Advertisement--