BREAKING:
March 16 2026 12:08 pm

दुबई में ड्रोन अटैक के बाद कोहराम ठप हुई फ्लाइट्स, 19 भारतीय गिरफ्तार जानें क्यों UAE सरकार ने लिया ये कड़ा एक्शन

Post

News India Live, Digital Desk: खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में तनाव अपने चरम पर है। सोमवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास एक संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद हड़कंप मच गया। इस हमले के कारण एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। लेकिन इस घटना के बीच जो सबसे बड़ी खबर आई, वह है 19 भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी

ड्रोन हमला और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, ड्रोन के प्रभाव से एयरपोर्ट के पास स्थित ईंधन टैंक में आग लग गई थी। हालांकि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा। कई उड़ानों को अल मकतूम एयरपोर्ट (DWC) की ओर डायवर्ट किया गया है।

19 भारतीयों की गिरफ्तारी का क्या है सच? इस हमले के बाद UAE की सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी है। दुबई पुलिस और अटॉर्नी जनरल ने 19 भारतीयों सहित कुल 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इन पर आरोप है कि इन्होंने:

ड्रोन हमले और मिसाइल इंटरसेप्शन के भ्रामक और फर्जी (AI-generated) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

घटनास्थल की प्रतिबंधित फुटेज रिकॉर्ड करके ऑनलाइन प्रसारित की, जिससे जनता में घबराहट फैली।

कथित तौर पर 'शत्रु देश' के पक्ष में नैरेटिव फैलाने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सामग्री साझा की।

UAE का कड़ा कानून: भारी जुर्माना और जेल UAE प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि मौजूदा क्षेत्रीय तनाव (ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध) के बीच किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना या संवेदनशील स्थानों की वीडियो बनाना अपराध है। गिरफ्तार किए गए लोगों को कम से कम 1 साल की जेल और 1,00,000 दिरहम (करीब 22 लाख रुपये) से अधिक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही विश्वास करने की अपील की है।