कल उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य का सिद्धार्थनगर में बौद्ध स्तूप स्थल दर्शन, कलेक्ट सभागार में बैठक एवं अन्य कार्यक्रम निर्धारित
उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का कल सिद्धार्थ नगर भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। श्री मौर्य के अनुसार वह पिपराहवा बौद्ध स्तूप स्थल कपिलवस्तु में दर्शन करेंगेए दर्शानोपरान्त विपासना केंद्र का भ्रमण करेगें साथ ही वहॉ भंतेगणों से संवाद करेंगे और कपिलवस्तु महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।
ग्राम.धैन्साएवि0ख0.नौगढ़ए सोहरतगढ़ए सिद्धार्थनगर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह आयोजित कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।
भाजपा कार्यालय, सिद्धार्थ नगर में कोर कमेटी-मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद कलेक्ट सभागार, सिद्धार्थनगर में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता करेंगे उसके उपरांत विकासशील एवं निर्माण अधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।