प्रधानमंत्री का सपना सशक्त हो उत्तर प्रदेश अपना, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

Post

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश के अनुपालन में UPSRLM ने ग्रामीण क्षेत्र में 1 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को वित्तीय साक्षरता के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सशक्त हो उत्तर प्रदेश अपना के संकल्प को पूरा करने के लिए कर्मचारियों का वित्तीय प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में UPSRLM द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते रहेंगे।

विभाग द्वारा बताया कि ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 1650 वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (FLCRP) को दो दिवसीय रिफ्रेशर एवं ओरिएंटेशन' प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधित जनपदों के आरसेटी (Rural Self Employment Training Institutes)केंद्रों पर किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण से न केवल कर्मियों के कौशल में सुधार होगा, बल्कि वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा । यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और डिजिटल बैंकिंग को घर-घर पहुँचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags:

--Advertisement--