उत्तर प्रदेश का बजट विकसित भारत 2047: आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत का संकल्प, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने वर्ष 2026-27 के 19 लाख 12 हजार 6 सौ 96 करोड के बजट को प्रदेश का सर्वांगीण विकास, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी बजट बताया है।
श्री मौर्य ने कहा कि ग्राम विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सुदूर इलाकों का विकास होगा इसके लिए 25 हजार 500 करोड का प्रस्तावित किया गया, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना 8 सौ 22 करोड़ से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं राज्य की अन्य सड़क योजनाओं के माध्यम परिवहन तंत्र और मजबूत होगा। जी-राम-जी योजना के लिए 5 हजार 5 सौ 44 करोड का प्राविधान से 125 दिन का गारंटी रोजगार का विश्वारस जनता में जागृत हुआ है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए बजट में 5 हजार 5 सौ 80 करोड के प्राविधान से स्व यं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्तऔ होगी, गरीब और बेसहारा ग्रामीणों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के संचालन के लिए 6 हजार 1 सौ 2 करोड का प्राविधान किया गया हैा
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल संरक्षण और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन के साथ लघु एवं सीमांत किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बजट में अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है। स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला है।