BREAKING:
April 07 2026 11:57 am

प्रयागराज में जनता दर्शन, - जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, केशव प्रसाद मौर्य

Post

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान महिला, किसान, वकील सहित समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

जनता दर्शन में आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों को उप मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। उप मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Tags:

--Advertisement--