कस्बेश्वरी माता मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की उन्नति व समृद्धि की कामना की, श्री मौर्य।
आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने अपने त्रिपुरा प्रवास के दौरान त्रिपुरा की पावन शक्तिपीठ कस्बेश्वरी माता मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ कस्बेश्वरी से जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण और सुशासन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इतिहास पृष्ठ : शक्तिपीठ कस्बेश्वरी माता (या कमलासागर काली) त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर है, निर्माण 15वीं शताब्दी के अंत में महाराजा धन्य माणिक्य जी द्वारा कराया था, जो त्विप्र राज्य (त्रिपुरा) के शासक थे यह कमलासागर झील के पास एक पहाड़ी पर स्थित है; जो बंगाली और स्थानीय परंपराओं को दर्शाते हुए भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है।