श्री केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री टिंकू रॉय जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।

Post

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने त्रिपुरा सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री टिंकू रॉय जी (युवा कार्यक्रम, खेल और समाज कल्याण मंत्री) से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मा0 मंत्री श्री टिंकू रॉय जी ने उप मुख्यमंत्री जी का पारंपरिक त्रिपुराई अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच दोनों राज्यों के विकास कार्यों और सांगठनिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही लोक-कल्याणकारी योजनाओं के मॉडल और त्रिपुरा में हो रहे तीव्र विकास कार्यों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

अंत में उन्होंने कहा कि “त्रिपुरा की इस पावन धरा पर कस्बेश्वरी माता के दर्शन कर मन अभिभूत है। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। श्री टिंकू रॉय जी के साथ भेंट कर राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना सुखद रहा।”

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Tags:

--Advertisement--