केशव प्रसाद मौर्य ने असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी से की शिष्टाचार भेंट।
उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने असम के महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी से शिष्टाचार भेंट कर लोकभवन के ब्रह्मपुत्र विंग अतिथि गृह का निरीक्षण किया। इसका अनावरण मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा किया गया था।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पंच प्रणों में से एक ‘ग़ुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ का यह सजीव उदाहरण है। महामहिम राज्यपाल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।