श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति के पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं एवं माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। श्री मौर्य ने कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देता है।उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।
उप मुख्यमंत्री, श्री मौर्य ने कहा कि माघ मेला भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम है। यह पर्व श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि, संयम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। प्रयागराज की पावन भूमि सदियों से धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र रही है।
*उप मुख्यमंत्री ने मेला अधिकारियों (प्रशासन/पुलिस) को निर्देश दिए कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता ध्यान रखें।*
श्री मौर्य ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।