'नारी शक्ति' का अपमान करने वाली पार्टियां, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, अब अपने अंत की ओर, केशव प्रसाद मौर्य
आज लखनऊ में कालिदास मार्ग से लोक भवन तक महिलाओं में जो आक्रोश देखने को मिला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'नारी शक्ति' का अपमान करने वाली पार्टियां, विशेष रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस, अब अपने अंत की ओर हैं। महिलाओं का बढ़ता आक्रोश सपा और कांग्रेस के लिए राजनीतिक विनाश का कारण बनेगा। जब तक आरक्षण नहीं, तब तक संघर्ष जारी के संकल्प के साथ महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति हुंकार भरी।
विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा, जिन दलों को महिलाएं अपना समर्थन नहीं देतीं, उनका आगामी विधानसभा चुनाव में खाता तक नहीं खुलेगा। जनता अब समझ चुकी है कि कौन सी पार्टी उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए खड़ी है और कौन सी पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है।
महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार और उचित आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है, जबकि विपक्ष केवल बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।
उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं हैं। महिलाओं की अभूतपूर्व संख्या ने सरकार के प्रति अपना समर्थन जताया।