दौड़ना सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन चेहरे के लिए खतरनाक? जानिए क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट्स

Post

News India Live, Digital Desk: हम सभी फिट रहने और जवान दिखने के लिए मेहनत करते हैं। सुबह की ताजी हवा में दौड़ना (Running) किसे पसंद नहीं? इससे वजन कंट्रोल में रहता है और दिल खुश रहता है। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा दौड़ते हैं और आपको लगता है कि आपका चेहरा थका हुआ, पिचका हुआ या उम्र से ज्यादा बड़ा दिखने लगा है, तो शायद आप 'रनर्स फेस' का शिकार हो रहे हैं।

यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक टर्म है जो उन धावकों (Runners) के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिनकी स्किन लटकने लगती है या चेहरे की चमक खो जाती है। चलिए जानते हैं कि आखिर दौड़ने का आपकी त्वचा पर उल्टा असर क्यों पड़ता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

1. चेहरे की 'वॉल्यूम' का कम होना
दौड़ने का मुख्य मकसद होता है कैलोरी और फैट बर्न करना। लेकिन दिक्कत यह है कि जब शरीर से फैट कम होता है, तो वह सिर्फ़ पेट या कमर से नहीं जाता, बल्कि आपके गालों और चेहरे से भी जाता है। चेहरे का फूलापन (Fat pads) ही उसे जवां और भरा-भरा दिखाता है। जब यह फैट तेजी से घटता है, तो गाल पिचक जाते हैं, हड्डियां उभरने लगती हैं और झुर्रियां साफ़ दिखने लगती हैं।

2. गुरुत्वाकर्षण और त्वचा में खिंचाव
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब हम दौड़ते हैं, तो शरीर बार-बार ऊपर-नीचे होता है। लंबे समय तक ऐसा करने से चेहरे की नाजुक त्वचा पर गुरुत्वाकर्षण (Gravity) का खिंचाव बढ़ता है। इससे स्किन की इलास्टिसिटी (लचीलापन) कमजोर हो सकती है, जिससे गाल नीचे की तरफ लटकने लगते हैं। इसे 'जैगलिंग इफ़ेक्ट' भी कहा जाता है।

3. धूप सबसे बड़ा दुश्मन
ज्यादातर लोग पार्क या सड़क पर आउटडोर रनिंग पसंद करते हैं। ऐसे में सूरज की सीधी किरणें (UV Rays) चेहरे पर पड़ती हैं। अगर आप बिना सनस्क्रीन के घंटों धूप में दौड़ते हैं, तो सूरज की गर्मी कोलेजन (Collagen) को तोड़ देती है। कोलेजन ही वह प्रोटीन है जो स्किन को टाइट रखता है। धूप की वजह से 'Photoaging' होती है, यानी आप समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं।

तो क्या दौड़ना छोड़ दें? बिल्कुल नहीं!
रनर्स फेस का मतलब यह नहीं है कि आप फिट रहना छोड़ दें। इसका डर भगाने के लिए बस कुछ छोटे बदलाव करने की जरूरत है:

  • सनस्क्रीन कभी न भूलें: चाहे सर्दी हो या गर्मी, दौड़ने जाने से 15 मिनट पहले एक अच्छा सनस्क्रीन चेहरे और गर्दन पर जरूर लगाएं। कैप या टोपी पहनना और भी बेहतर है।
  • हाइड्रेशन है जरूरी: खूब पानी पिएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे।
  • डाइट पर ध्यान दें: अच्छी फैट्स (Good Fats) वाली चीजें जैसे अखरोट, एवाकाडो और ओमेगा-3 खाएं ताकि चेहरे की नेचुरल चमक बनी रहे।