BREAKING:
March 24 2026 01:39 am

NGO (सी-3) के साथ MOU, पुस्तक का विमोचन सहित 100 जिलों में महिला शक्ति केंद्र का शुभारम्भ किया, केशव प्रसाद मौर्य

Post

आज होटल हायत, गोमती नगर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में महिला शक्ति लोगो का उद्घाटन एवं 100 जिलों में महिला शक्ति केंद्र का शुभारम्भ, पुस्तक का विमोचन (महिला शक्ति केंद्र के माध्यम से लेंगिक समानता एवं सशक्तिकरण एवं TRI की महिला शक्ति केंद्र पुस्तक) एवं NGO's के साथ MOU हस्ताक्षर किये और राज्य स्तरीय कार्यशाला में सम्मलित हुए.

श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को 'आधी आबादी' मानती है और उन्हें पूरा अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि एक सशक्त भारत बनाने के लिए महिलाओं का सशक्त और स्वस्थ होना अनिवार्य है। झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे हैं, कच्चे घर में रह रहे हैं. छप्पर डालकर के गरीब परिवार के साथ रह रहे हैं. उनको भी एक सर छुपाने के लिए स्थान होना चाहिए.

श्री मौर्य जी ने कहा की मा० प्रधानमंत्री जी ने 4 करोड़ पक्के आवास दिए अब 3 करोड़ और पक्के आवास देने जा रहे है, प्रधानमन्त्री जी द्वारा 4 करोड़ आवास दिए गए और 3 करोड़ दिए जा रहे हैं. अधिकारी MOU की निगरानी करें की कब और कैसे काम कर रहे हैं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम सरकारी कार्यालय, हॉस्पिटल और स्कूल/महाविद्यालय में सामग्री की खरीद कराएँ. 1 करोड़ दीदी बनी और इसे बढ़ाकर 3 करोड़ दीदी बनाना है. 30 लाख लखपति दीदी बनी है इनको 1 करोड़ दीदी बनाना है. डबल इंजन सरकार की कानून व्यवस्था की चर्चा देश के प्रतिएक राज्य ही नही अपितु विदेशों में हो रही है.   

Tags:

--Advertisement--