केशव प्रसाद मौर्य ने महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को सराहाऔर आत्मनिर्भर बनाने हेतु तकनीकी व आर्थिक मदद का भरोसा दिया

Post

सिद्धार्थनगर / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विकासखंड नौगढ़ के अंतर्गत आयोजित ग्राम चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया, उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु तकनीकी व आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

जनसुनवाई: ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए श्री मौर्य ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

मनरेगा योजना को खत्म नही किया गया है जी राम जी के रूप में 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा। जब तक जी राम जी को लागू नही किया जायेगा। तब तक मनरेगा चलेगा। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया है जो अवशेष बचे है उन्हें भी दिया जायेगा। जो आवास पा गये है उनको बधाई।

इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र श्री सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित थे। दिव्याजनों को ट्राई साइकिल वितरण की गयी, दृष्टिवाधितों को दिव्याजनों को स्मार्ट छडी वितरण की गयी, आवास की चाबी वितरित किए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 

Tags:

--Advertisement--