BREAKING:
April 14 2026 07:45 am

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'जनता दर्शन' में सुनीं जन-समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Post

केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर 'जनता दर्शन' का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपमुख्य मंत्री के समक्ष रखा। श्री मौर्य ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

जनता दर्शन में मुख्य रूप से गरीब, बेसहारा और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे। पीड़ितों की व्यथा सुनकर उपमुख्य मंत्री भावुक नजर आए और उन्होंने मौके से ही संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को फोन मिलाया। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा:"जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेषकर बीमारों के इलाज और गरीबों की सहायता के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता बरतें और तत्काल मदद सुनिश्चित करें।

श्री मौर्य ने गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए इलाज हेतु आर्थिक सहायता (विवेकाधीन कोष) की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तेज करने का निर्देश दिया। जमीन संबंधी विवादों और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर पारदर्शी जांच और त्वरित कार्रवाई की बात कही। महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमुख्य मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

--Advertisement--