अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में निर्देश केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों पहुँचायें और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो , केशव प्रसाद मौर्य

Post

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कौशाम्बी स्थित माँ शीतला अतिथि गृह, सयारा में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की योजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जी राम जी, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, ग्रामीण सड़कों के निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाना है। 

इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

--Advertisement--