राशिफल 25 नवंबर 2025: वृश्चिक राशि वालों की नौकरी में आएगा अच्छा समय, मीन राशि वाले लेन-देन में बरतें सावधानी, जानें आज का राशिफल

Post

Today Horoscope 25 November 2025: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का विशेष महत्व बताया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है, और ग्रहों की चाल का असर हमारे जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। क्या आज आपको मिलेगी सफलता? कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? और किन बातों का रखना होगा आपको ध्यान? आइए, ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 नवंबर, मंगलवार का दिन।

मेष राशि
आज आप किसी बड़े काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं और आपके प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के लिए माहौल अच्छा है। किसी खास व्यक्ति का आपकी जिंदगी में आना आपके जीने का तरीका बदल सकता है। अपने मन की बात किसी करीबी को बताने से आपको सही रास्ता मिल सकता है।

वृषभ राशि
आज आपके लिए माहौल अनुकूल रहेगा, लेकिन आलस न करें और गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बहुत ज्यादा करीबी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है। जुए-सट्टे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस न आने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि
आज आपके सामने कुछ अचानक खर्चे आ सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की भी संभावना है, जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। समय के साथ खुद में भी बदलाव लाने की कोशिश करें और अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं। आप व्यापार बढ़ाने के लिए धन इकट्ठा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कर्क राशि
आज आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आपको पूजा-पाठ में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी समझदारी से हर काम में सफलता पाएंगे। मित्रों के साथ की गई यात्रा आनंददायक रहेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।

सिंह राशि
आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। बिजनेस में कोई नई योजना आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह को लेकर चल रही समस्या आपको परेशान कर सकती है। दूसरों के काम में दखल देने से बचें।

कन्या राशि
आज गाड़ी और मशीनरी का इस्तेमाल करते समय लापरवाही न करें, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। कामों को टालने की आदत छोड़ें और जिम्मेदारी से अपने कार्य पूरे करें। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा। ऑफिस में आपकी सूझबूझ से कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।

तुला राशि
आज आपके कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद होने की भी आशंका है। भविष्य की चिंता आपको सताएगी। अपने मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें और खुद पर नियंत्रण रखें। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से थोड़ी अनबन हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि
आज घर और बाहर, दोनों जगह खुशी का माहौल बना रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आपको कहीं दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिजनेस में तरक्की होगी और जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

मकर राशि
आज अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आपकी संतान से भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। आप अपनी आजीविका को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ राशि
आज आपकी आय से ज्यादा खर्च होगा, जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए, कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। अपनी मन की बात हर किसी को बताने से आपको ही नुकसान हो सकता है। आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी आपसे जलेंगे।

मीन राशि
आज पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। आलस की वजह से काम में आपका मन नहीं लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं।