केशव प्रसाद मौर्य से माननीय लोकसभा सांसद मनोज तिवारी जी ने की शिष्टाचार एवं स्नेहिल भेंट

Post

केशव प्रसाद मौर्य जी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता, भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय लोकसभा सांसद मनोज तिवारी जी ने शिष्टाचार एवं स्नेहिल भेंट की। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय के उपरांत हुई इस आत्मीय मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच समसामयिक राजनीतिक विषयों, संगठनात्मक विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की विकासपरक नीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

 

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है और हालिया चुनाव परिणाम राष्ट्रहित एवं विकास की राजनीति पर जनता की मुहर का प्रतीक हैं।

Tags:

--Advertisement--