सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा ट्रेन को किया रवाना, यूपी सरकार की प्रदर्शनी की केशव मौर्य ने का किया अवलोकन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश' के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की जिसमे मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा सोमनाथ जाने वाली यात्रियों के ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, संजय निषाद माननीय कैबिनेट मंत्री, श्रीमती सुषमा खर्कवाल महापौर, लखनऊ, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल सदस्य, विधान परिषद, पवन सिंह चौहान माननीय सदस्य, विधान परिषद, मुकेश शर्मा सदस्य, विधान परिषद, ओ.पी. श्रीवास्तव विधायक, डॉ. नीरज बोरा विधायक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आज पूरा देश ‘विरासत भी, विकास भी’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहरों को न केवल सहेज रहा है, बल्कि उन्हें आधुनिक विकास के साथ जोड़कर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और यह यात्रा जन-जन में उसी स्वाभिमान की लौ को प्रज्ज्वलित करेगी।