जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम विदेश यात्रा का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार, केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम दिनांक 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 जर्मनी तथा 25 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक यूनाइटेड किंगडम में होगा।
इस दौरान निवेशक सम्मेलन, बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) मीटिंग, औद्योगिक गोलमेज सम्मेलन तथा क्षेत्रवार प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें विशेष रूप से—अवसंरचना एवं लॉजिस्टिक्स, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, रक्षा उत्पादन एवं एयरोस्पेस, खाद्य प्रसंस्करण, एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप, ऊर्जा एवं हरित प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर आधारित है।
केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर भेजा जाना उत्तर प्रदेश की बढ़ती आर्थिक शक्ति और केंद्र सरकार के विश्वास का प्रतीक है।
केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय ने बताया की विदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य - ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का है और अंतरराष्ट्रीय निवेश सहयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश के औद्योगिक कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर तथा उभरते औद्योगिक क्लस्टरों को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
यहीं बताना है की मुख्यमंत्री श्री योगी जी भी विदेश यात्रा पर गए हैं। ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री की कोई जानकारी नहीं मिली की वह किस देश की यात्रा कर रहे हैं।