उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट सहयोग पर जोर दिया
प्रदेश सरकार द्वारा किसी मंत्री को यात्रा पर भेजना, विदेशों से निवेश के अवसर का प्रयास करना यह पहली बार नहीं है परंतु ओबीसी नेता पर केंद्र सरकार का अत्यधिक विश्वास से प्रदेश की जनता में परिवर्तन का अभ्यास होने लगा है।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट रीजन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने केलस्टरबैक के मेयर मिस्टर मैनफ्रेड ओकेल, रौनहेम के मेयर मिस्टर डेविड रेंडेल तथा इनोवेशन राइनमेन के CEO मिस्टर स्टीफन विट्टेकिंड से भेंट कर भारत-जर्मनी औद्योगिक साझेदारी के विभिन्न आयामों पर बैठक की गई ।
मुख्य केंद्र जर्मनी के Frankfurt Airport और उत्तर प्रदेश के Noida International Airport के बीच संभावित सहयोग रहा। वार्ता में लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर विकास, इनोवेशन इकोसिस्टम तथा औद्योगिक विकास के क्षेत्रों में साझा कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
श्री मौर्य ने बताया की डबल इंजन सरकार के माध्ययम से विदेश से ज्यादा से ज्यादा व्यापार और कंपनियों को उत्तर प्रदेश में स्थापित करना है जिससे प्रदेश मे युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, महिलाओ को आर्थिक सशक्त के साथ ग्रामीण इलाकों को विकास के पथ पर अग्रसर करना है ।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट सहयोग मॉडल से वैश्विक सप्लाई-चेन कनेक्टिविटी मजबूत होगी और प्रदेश में विश्वस्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होगा।
बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर भी सहमति बनी।