जर्मनी में सिल्के सिचर, (ग्लोबल अफेयर्स एंड इकोनॉमिक्स – इंडो-पैसिफिक एंड चाइना अफेयर्स, ZVEI) तथा मार्कस शाइबोल, CEO EA Elektro‑Automatic GmbH के साथ केशव मौर्य ने की बैठक
फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में आज श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में सिल्के सिचर, (ग्लोबल अफेयर्स एंड इकोनॉमिक्स – इंडो-पैसिफिक एंड चाइना अफेयर्स, ZVEI) तथा मार्कस शाइबोल, CEO EA Elektro‑Automatic GmbH के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। साथ ही श्री मौर्य जी ने वैश्विक उद्योग अग्रणी कंपनियों Siemens तथा NXP Semiconductors सहित अन्य जर्मन कंपनियों को उत्तर प्रदेश में व्यापार और उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए निमंत्रण दिया।
उप मुख्यमंत्री ने निवेश प्रस्तुतीकरण में प्रदेश की उपलब्धियों को बताया —
- निवेश मित्र” पोर्टल के माध्यम से उद्योग स्थापना की सभी स्वीकृतियां एक ही मंच पर उपलब्ध हैं
- प्रदेश में विशाल उपभोक्ता बाजार, कुशल मानव संसाधन और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध है
- एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक कॉरिडोर एवं लॉजिस्टिक पार्क निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहे हैं
- खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल एवं कृषि आधारित उद्योगों में विशेष संभावनाएं हैं
बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और उत्तर प्रदेश में भविष्य के औद्योगिक सहयोग के लिए कई संभावित प्रस्तावों पर सहमति बनी। राज्य सरकार ने निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने हेतु आमंत्रित करते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया।