Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों के लिए लाया है धन और सफलता का योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Post

Dainik Rashifal 22 January 2026: आज 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास है। आज चंद्रमा, शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में गोचर करेगा, जिससे दुरुधरा योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही, गुरु और चंद्रमा के बीच नवम-पंचम योग और सूर्य-बुध के बनने वाला बुधादित्य योग आज के दिन को और भी शक्तिशाली बना रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह दिन किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

 

मेष (Aries)

आज का दिन आपको पुराने कर्जों से मुक्ति दिला सकता है, जिससे आप बड़ी राहत महसूस करेंगे। हालांकि, फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना जरूरी है, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को आज अप्रत्याशित मुनाफा मिल सकता है। नौकरी के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे काम पर आपका फोकस थोड़ा कम हो सकता है। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5

वृषभ (Taurus)

आज आपको अपने सभी जरूरी कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। किसी यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपके दिन को और भी सुखद बना देगा। घर की मरम्मत या सजावट की योजना बना सकते हैं।

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 8

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया और रचनात्मक करने के लिए उत्तम है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, वरना बेवजह के विवाद बढ़ सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण डील के बारे में पिता से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आपने कोई परीक्षा दी है, तो आज उसका शानदार परिणाम आ सकता है।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 6

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। किसी पुरानी चिंता या तनाव से आज आपको मुक्ति मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, आज मौज-मस्ती की आदत आपके लिए तनाव का कारण भी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाएं।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। किसी दूर रह रहे रिश्तेदार से मुलाकात की योजना बन सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत होगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में पहले से बेहतर मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।

  • शुभ रंग: गोल्डन
  • शुभ अंक: 1

कन्या (Virgo)

आज का दिन किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए बेहद शुभ है। अध्यात्म और ईश्वर की भक्ति में आपका मन लगेगा। कोई बिजनेस डील जो लंबे समय से अटकी हुई थी, आज फाइनल हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे चुकाने में आज आप सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग: आसमानी
  • शुभ अंक: 4

तुला (Libra)

यह दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपकी मुलाकात कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से होगी। यदि आप बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपका काम आसानी से हो जाएगा। अपनी दिनचर्या को अनुशासित बनाएं और काम में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। माताजी द्वारा दी गई किसी जिम्मेदारी को समय पर पूरा करें।

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 7

वृश्चिक (Scorpio)

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें। अपनी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हर किसी से साझा न करें, वरना यह आपके लिए मुसीबत बन सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 9

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक मसलों पर अपनी मां से खुलकर बात करेंगे। किसी पैतृक संपत्ति से जुड़ा कानूनी मामला आपकी चिंता बढ़ा सकता है। यदि किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो, तो पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करें। बिजनेस में किसी के साथ की गई पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, आपको किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, लेकिन अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी, लेकिन आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 8

कुंभ (Aquarius)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। बिजनेस में कुछ नई योजनाएं लागू करेंगे, जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगी। किसी पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को नौकरी में तरक्की मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 6

मीन (Pisces)

आज आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आपको पूरी मेहनत करनी होगी। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज किसी से धन उधार लेने से बचें। पिताजी की किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3