25 लाख टैबलेट से युवा शक्ति, तकनीकी ज्ञान और नवाचार से विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा उत्तर प्रदेश : श्री मौर्य

25 लाख टैबलेट से युवा शक्ति, तकनीकी ज्ञान और नवाचार से विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा उत्तर प्रदेश : श्री मौर्य

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 300 शैक्षणिक संस्थानों के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में सहभागिता से पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पूर्व से स्थापित प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', श्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी, श्री सतीश चन्द्र शर्मा, श्रीमती रजनी तिवारी, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, लाभार्थी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे। 

श्री मौर्य ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज का दिन युवाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण के अभियान के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। लखनऊ मंडल के लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव जनपदों के 50 हजार से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि हर युवा सशक्त बने, आत्मनिर्भर बने और हर गरीब का सपना साकार हो। डबल इंजन सरकार बेटा-बेटी एक समान हिंदू हो या मुसलमान, बिना किसी भेदभाव के सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। सरकार गरीब, किसान, नौजवान और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी सहित मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों के साथ बच्चों के बीच पहुंचकर अपने मोबाइल से सेल्फी ली। मुख्यमंत्री जी और मंत्रिमंडल के सदस्यों का बच्चों के बीच पहुंचना तथा उनके साथ आत्मीयता से सेल्फी लेना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। यह आत्मीय क्षण बच्चों के प्रति स्नेह, अपनत्व और सौहार्द का सुंदर प्रतीक बना। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर उत्साह, उमंग और प्रसन्नता देखते ही बन रही थी।


रतन सिंह, सूचना अधिकारी, उप मुख्यमंत्री

Tags: