उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छठ पूजा पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छठ पूजा पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

रतन सिंह, सूचना अधिकारी, उप मुख्यमंत्री ने बताया कि लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेश के समस्त नागरिकों, विशेषकर माताओं, बहनों और व्रती श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह महापर्व भगवान सूर्य एवं छठी मैया की उपासना के माध्यम से लोकमंगल, परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना का संदेश देता है। यह पर्व हमें अनुशासन, संयम, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा भी प्रदान करता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस पर्व पर माताओं और बहनों द्वारा पूरी श्रद्धा, निष्ठा एवं कठिन तपस्या के साथ किए जाने वाले व्रत और पूजन से परिवार तथा समाज में सकारात्मकता, प्रेम और एकता का भाव मजबूत होता है। मौर्य ने छठी मैया से प्रार्थना की कि वे समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण करें। सभी परिवारों में खुशहाली आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत हो। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति एवं उन्नति का नया प्रकाश आए।

 

 

Tags: