प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति में आया निर्णायक बदलाव, राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं :श्री मौर्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति में आया निर्णायक बदलाव, राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं :श्री मौर्य

बरेली स्थित मनमोहन भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर समाज में सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जगाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' सामाजिक समरसता का मूल आधार है। हर पात्र नागरिक को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। सामाजिक समरसता का अर्थ है कि समाज में न कोई छोटा हो, न कोई बड़ा, सभी को सम्मान और न्याय मिले। श्री मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा-युवतियों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और समाजसेवियों का समर्पण समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे लोगों का सम्मान अन्य युवाओं को भी समाज और राष्ट्रहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  डॉ. अरूण कुमार सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, बृजक्षेत्र अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी, राज्यसभा सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार, सांसद बरेली श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम एवं कार्यक्रम आयोजक श्री बहोरन लाल मौर्य सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जनमानस सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा अगड़े, पिछड़े और अनुसूचित समाज की पवित्र त्रिवेणी है, जिसमें सभी वर्गों के सम्मान और विकास का संकल्प समाहित है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति को राजनीति के केंद्र में रखा है। डबल इंजन सरकार जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों से आज बड़ी संख्या में महिलाएं लखपति दीदी बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

रतन सिंह, सूचना अधिकारी, उप मुख्यमंत्री

Tags: