60 लाख समूह की दीदीयों को केशव मौर्य ने दिया संदेश
भाई दूज एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर आपको और आपके पूरे परिवार को हृदय से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपका स्नेह, आशीर्वाद, परिश्रम और संघर्ष मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। आप केवल अपने परिवार की खुशियों और संस्कारों की धुरी नहीं हैं, बल्कि गांव, समाज और प्रदेश की प्रगति की मजबूत आधारशिला भी हैं। आपके चेहरे की मुस्कान, आपके परिवार की खुशहाली और आपके जीवन में आने वाला बदलाव ही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश का सबसे गरीब परिवार भी समृद्ध और खुशहाल बने। इसी संकल्प को साकार करने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। VB-G RAM G योजना के माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में महिला उद्यमी केंद्र एवं दुकानों का निर्माण कराकर हमारी दीदियों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि आपको गांव में ही रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें, आपकी आमदनी बढ़े और आप अपने परिवार की आर्थिक खुशहाली की मजबूत भागीदार बनें।
दीदी, आप आगे बढ़िए, अपने सपनों को साकार कीजिए। आपका भाई आपके सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के लिए सदैव आपके साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि का वास हो, परिवार में खुशहाली बनी रहे और आपके जीवन में खुशियों के दीप हमेशा जगमगाते रहें। केशव प्रसाद मौर्य ने दीदीयों की मदद हेतु अपने आवास का फोन नम्बर 0522-2239990 और टोल फ्री नंबर: 18001805999 जारी कियाा