एक करोड़ समूह की दीदियों को ₹20 हजार का ब्याजमुक्त क्रेडिट लाभ, महिला उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान : केशव प्रसाद मौर्य

एक करोड़ समूह की दीदियों को ₹20 हजार का ब्याजमुक्त क्रेडिट लाभ, महिला उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान : केशव प्रसाद मौर्य

योजना भवन, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू, आयुक्त एवं सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय, मिशन निदेशक, तकनीकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक सहित समस्त सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी बैंकों के उच्चाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में  एचसीएल फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच ग्रामीण परिवर्तन को गति देने एवं उसका विस्तार करने के लिए ‘समुदाय साझेदारी’ को वर्ष 2031 तक पांच वर्षों के लिए बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, डिजिटल समावेशन तथा सामुदायिक विकास से जुड़े प्रयासों को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।

बैठक में उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी क्रेडिट योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। योजना के प्रथम चरण में एक करोड़ समूह की दीदियों को ₹20,000 की पहली किश्त का क्रेडिट लाभ बिना ब्याज के उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है इस धनराशि का उपयोग महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय को शुरू करने अथवा पहले से संचालित उद्यम को विस्तार देने में कर सकेंगी।

Tags: