एचसीएल फाउंडेशन और राज्‍य आजीविका मिशन के मध्‍य हुआ समझौता हस्‍तान्‍तरण हुआ, महिलाओं को आरर्थिक  सशक्तिकरण में सहभागी बनेगा, केशव प्रसाद मौर्य

एचसीएल फाउंडेशन और राज्‍य आजीविका मिशन के मध्‍य हुआ समझौता हस्‍तान्‍तरण हुआ, महिलाओं को आरर्थिक सशक्तिकरण में सहभागी बनेगा, केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य  की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री सौरभ बाबू, आयुक्त एवं सचिव श्री प्रमोद कुमार उपाध्याय, मिशन निदेशक, तकनीकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक सहित समस्त सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी बैंकों के उच्चाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में  एचसीएल फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच ग्रामीण परिवर्तन को गति देने एवं उसका विस्तार करने के लिए ‘समुदाय साझेदारी’ को वर्ष 2031 तक पांच वर्षों के लिए बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, डिजिटल समावेशन तथा सामुदायिक विकास से जुड़े प्रयासों को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।

श्री मौर्य  ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘लखपति दीदी’ के संकल्प को उत्तर प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार बैंक, तकनीकी संस्थाओं, निजी क्षेत्र और स्वयं सहायता समूहों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित कर रही है। आने वाले समय में गांव की दीदियां उद्यमी, उत्पादक, सेवा प्रदाता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में स्वयं सहायता समूहों की दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि गांव की महिला अपने हुनर और मेहनत से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करे, बल्कि अपने गांव की अर्थव्यवस्था को भी गति दे।

Tags: