तमिलनाडु NEET UG Counselling: राउंड 3 का बदला पूरा शेड्यूल, जानें रजिस्ट्रेशन और कॉलेज रिपोर्टिंग की नई तारीखें
तमिलनाडु में मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे NEET पास छात्रों के लिए बड़ी खबर है। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER), चेन्नई ने MBBS और BDS कोर्सेज़ के लिए चल रही NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल बदल दिया है।
DMER ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग की तारीखें बढ़ने की वजह से तमिलनाडु की राउंड 3 काउंसलिंग की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है। चलिए जानते हैं क्या हैं नई और महत्वपूर्ण तारीखें और आपको अब क्या करना है।
राउंड 3 काउंसलिंग का नया शेड्यूल
- रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: छात्र अब तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 29 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- चॉइस फिलिंग: कॉलेजों में खाली सीटों की जानकारी (वर्चुअल वैकेंसी) आने के बाद 30 अक्टूबर दोपहर से छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे।
- चॉइस लॉकिंग: अपनी पसंद को लॉक करने के लिए छात्रों को 1 नवंबर शाम 5 बजे तक का समय मिलेगा।
- सीट अलॉटमेंट: सीटों का आवंटन 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: मेरिट लिस्ट 3 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी।
- अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड: छात्र अपना अलॉटमेंट ऑर्डर 8 नवंबर दोपहर तक डाउनलोड कर सकते हैं।
- कॉलेज में रिपोर्टिंग: चुने हुए कॉलेज में एडमिशन लेने और रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर शाम 5 बजे तय की गई है।
काउंसलिंग के लिए इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार
जब आप काउंसलिंग के लिए जाएं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास ये सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं:
- NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)।
- जाति प्रमाण पत्र (Community Certificate) और मूल निवास प्रमाण पत्र (Nativity Certificate)।
- यदि आप NRI या किसी अल्पसंख्यक कोटे से हैं, तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र।
- जिन छात्रों ने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई तमिलनाडु से की है, उन्हें इसका प्रूफ सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) भी अनिवार्य है।
कैसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnmedicalselection.net पर जाएं।
- होमपेज पर ‘UG Courses’ टैब पर क्लिक करके ‘MBBS/BDS’ चुनें।
- आप जिस कोटे (सरकारी या मैनेजमेंट) में आते हैं, उसे चुनें और ‘Online Application’ पर क्लिक करें।
- ‘New Registration’ लिंक पर जाकर मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- तय काउंसलिंग फीस का भुगतान करें और अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
- अंत में, अपने फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस?
- सरकारी कोटा के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) है।
- मैनेजमेंट कोटा के छात्रों के लिए यह फीस 1000 रुपये है।