प्रदेश की जनता की समस्या का होगा पूर्ण समाधान, मेरा उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति हो समस्या मुक्त:उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Post

लखनऊः दिनांक 04 अगस्त, 2025 :उपमुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में आये लगभग 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी और सभी के साथ न्याय होगा। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास और कब्जा करने से जुड़े मामले आए।

 उपमुख्यमंत्री जी ने समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिया और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। 

प्रयागराज निवासी श्रीमती नित्या त्रिपाठी पत्नी श्री प्रमोद त्रिपाठी जी गंभीर बिमारी से पीड़ित थे जिन्हें पीजीआई में भर्ती व उपचार हेतु आदेश दिये एवं दिव्यांग की बात सुनी और समाधान हेतु निर्देशित किया।

 जनता की समस्या सुनते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिष्ठित समाचार पोर्टल की खबर ’’उन्नाव में प्रधानमंत्री आवास की मॉग’’ पर लिया संज्ञान अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश। जनता दर्शन में फतेहपुर, बलरामपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, अयोध्या, हाथरस, कौशाम्बी, अम्बेडकरनगर, मथुरा, बलिया, अमरोहा, सीतापुर, गोण्डा लगभग दो दर्जन जिलों से अधिक लोगों ने आकर समस्याएं रखीं।

कार्यालय - सूचना अधिकारी, उपमुख्यमंत्री।

--Advertisement--

Tags:

--Advertisement--