प्रधानमंत्री जी और वित्तमंत्री जी को 'विकसित भारत-2047' की दिशा में मजबूत बजट के लिए धन्यवाद, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी

Post

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे 'ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी' बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री को 'विकसित भारत' की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए धन्यवाद दिया।

श्री मौर्य ने कहा कि जीडीपी के 4.3% के राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) का लक्ष्य निर्धारित किया, मध्यम वर्ग को राहत, अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए 20,000 पशु चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धता बढ़ाने और सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया गया है। वाराणसी-पटना में जहाज मरम्मत केंद्र और देश के प्रमुख शहरों के बीच 7 नए 'ग्रोथ-कनेक्टर' हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (जैसे दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-पुणे) विकसित किए जाएंगे।

अंत में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त किया और कहा की राष्ट्रवाद की शक्ति और धर्म के संस्कारों का अद्भुत संगम हैं मोदी, गरीबों के उत्थान और देश के नव-निर्माण के लिए समर्पित हैं मोदी।

Tags:

--Advertisement--