भर्ती में आरक्षण पर सख्त संदेश- पिछडे, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति और ई0डब्यू्0एस0 वर्ग के साथ नहीं होने देगें अन्याय-केशव प्रसाद मौर्य
विधान परिषद में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री एवं नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकारी भर्तियों में आरक्षण के विषय पर सरकार का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया है।
विपक्ष का इतिहास नियुक्तियों में धांधली और भ्रष्टाचार से भरा रहा है, जहाँ योग्यता और सामाजिक न्याय को दरकिनार कर 'पर्ची-खर्ची' का बोलबाला था।
विपक्ष हार की हताशा में युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। जनता उनके 'आरक्षण विरोधी' चेहरे को पहचान चुकी है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्तर पर निगरानी रख रही है, ताकि भर्ती प्रक्रियाएं संविधान और कानून के अनुरूप पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न हों।