चंडीगढ़-उदयपुर के बीच चलेगी स्पेशल नई ट्रेन, ये होगा टाइम टेबल

Post

चंडीगढ़-उदयपुर के बीच एक नई ट्रेन की सौगात पहले ही मिल चुकी है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इससे उदयपुर संभाग के लोगों को चंडीगढ़ जाने में सीधी सुविधा मिलेगी। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नल रावत ने भी रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उदयपुर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए नई ट्रेन चलाने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने तुरंत मंजूरी दे दी।

जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का चार्ट भी तैयार हो गया है। उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 20989 होगी जो उदयपुर से शाम 4:05 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुँचेगी। यह उदयपुर से बुधवार और शनिवार को तथा चंडीगढ़ से गुरुवार और रविवार को रवाना होगी।

यह ट्रेन राणा प्रताप नगर उदयपुर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजय नगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जिंद, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र और अंबाला कैंट पर रुकेगी।

सांसद रावत ने रेल मंत्री का आभार जताया

सांसद डॉ. मन्नल रावत ने उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए नई रेल सेवा शुरू करने के लिए रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा का सीधा लाभ उदयपुरवासियों को मिलेगा।

--Advertisement--

--Advertisement--