BREAKING:
April 10 2026 07:01 pm

श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने पुलिस लाइन प्रयागराज में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ तिरंगा लहराया, संपूर्ण परिसर देशभक्ति हुआ ओत-प्रोत

Post

पुलिस लाइन, प्रयागराज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने गरिमामय वातावरण में परेड कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ तिरंगा शान से लहराया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

उन्होंने कहा की संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वोच्चता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है एवं 26 जनवरी का दिन हमें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण के संकल्प को दोहराने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर आकर्षक एवं अनुशासित गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल, एनसीसी/पीएसी टुकड़ियों एवं अन्य दलों ने कदमताल कर सलामी दी। परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश दिया और सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

--Advertisement--