बीजेपी कार्यालय झंडारोहण पर सम्बोधन हम प्रदेश में 2017 की जीत को 2047 तक दोहराएंगे और 37 से 27 जीतने वाले 7 भी नहीं बचा पाएंगे

Post

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रयागराज में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।अपने संबोधन में श्री मौर्य जी ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 

-     हम प्रदेश में 2017 बीजेपी की जीत को 2047 तक दोहराएंगे।

-     37 से 27 जीतने वाले 7 भी नहीं बचा पाएंगे। 

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतिगत विफलताओं के कारण जनता लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही, जबकि वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को प्राथमिकता देते हुए जनता के विश्वास को मजबूत किया है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जनपदीय समस्त विधायक, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहे।

Tags:

--Advertisement--