पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती ट्रंप के एक इशारे पर खड़े हुए शहबाज शरीफ, गार्ड स्टाइल सैल्यूट

Post

News India Live, Digital Desk : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी हरकतों को लेकर चर्चा में हैं। अमेरिका के वॉशिंगटन में आयोजित 'बोर्ड ऑफ पीस' (Board of Peace) कार्यक्रम के दौरान शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में शहबाज शरीफ का अंदाज किसी देश के प्रधानमंत्री जैसा नहीं, बल्कि एक 'अनुशासित मातहत' या 'गार्ड' जैसा नजर आ रहा है, जिसे लेकर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।

ट्रंप का 'ऑर्डर' और शहबाज का रिएक्शन

घटना उस वक्त की है जब राष्ट्रपति ट्रंप मंच से अपना संबोधन दे रहे थे। भाषण के बीच में ही ट्रंप ने अचानक शहबाज शरीफ की ओर इशारा करते हुए कहा— "Please stand up" (कृपया खड़े हो जाइए)

ट्रंप का यह कहना भर था कि शहबाज शरीफ किसी स्कूली छात्र की तरह अपनी सीट से तुरंत खड़े हो गए। यही नहीं, जब ट्रंप उनसे मिलने पहुंचे, तो शहबाज ने उन्हें एक अजीबोगरीब अंदाज में सैल्यूट किया। सोशल मीडिया यूजर्स इसे 'चौकीदार वाली सलामी' और 'दरबानी सैल्यूट' बता रहे हैं।

क्यों हो रही है शहबाज की आलोचना?

पाकिस्तानी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस घटना को पाकिस्तान की 'राजनयिक हार' के रूप में देखा जा रहा है:

चाटुकारिता के आरोप: आलोचकों का कहना है कि एक संप्रभु देश के प्रधानमंत्री को दूसरे देश के राष्ट्रपति के सामने इस तरह झुकना शोभा नहीं देता।

पिछली पंक्ति में जगह: रिपोर्टों के मुताबिक, ग्रुप फोटो और ब्रीफिंग के दौरान भी शहबाज शरीफ को पीछे की पंक्तियों में जगह मिली, जबकि अन्य प्रमुख देशों के नेता ट्रंप के करीब नजर आए।

'साउथ एशिया के रक्षक': शहबाज ने ट्रंप की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्हें 'साउथ एशिया का रक्षक' तक कह डाला, जिसे लोग 'मक्खनबाजी' करार दे रहे हैं।

भारत का भी हुआ जिक्र

मंच से बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बात हुई है और पीएम मोदी दक्षिण एशिया में शांति के प्रयासों को लेकर उत्साहित हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके हस्तक्षेप की वजह से ही दोनों देशों के बीच एक बड़ा संघर्ष टल सका। शहबाज शरीफ ने भी ट्रंप के इस दावे पर सिर हिलाकर अपनी सहमति जताई।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

ट्विटर (X) और फेसबुक पर #ShehbazSharif और #TrumpSalute जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के बाद अब उसके नेतृत्व की यह 'असहज बॉडी लैंग्वेज' देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को और नुकसान पहुँचा रही है।