एक जिला-एक उत्पाद’ की तर्ज पर ‘एक जिला-एक व्यंजन’ बनेगा उत्तर प्रदेश की नई पहचान: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुशीनगर में नारी शक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कहा की सरकार का लक्ष्य अब 1 करोड़ समूह की दीदियों को 'लखपति दीदी' बनाना है। साथ ही, प्रदेश के 7,500 सक्रिय समूहों को 'करोड़पति समूह' के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।
श्री मौर्य ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही मूक बधिर एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा लाभार्थियों को डेमो चेक के माध्यम से प्रोत्साहित भी किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।