केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Post

मा० उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा आज जनपद कुशीनगर की पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय बजट पर विस्तार से अपने विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के जिस लक्ष्य को देश ने संकल्प के रूप में अपनाया है, उसे साकार करने में यह केंद्रीय बजट पूर्णतः सक्षम एवं दूरदर्शी है।

मा० उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केंद्रीय बजट समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट से गरीब सशक्त बनेगा, महिलाओं का उत्थान होगा, युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे तथा देश का अन्नदाता किसान और अधिक समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अंत्योदय की भावना को साकार करने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान, श्रमिक, युवा एवं आमजनमानस सभी का साझा लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और यह कार्य मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीति और निर्णायक सरकार के माध्यम से ही संभव है। मा० उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही विकास, सुशासन और गरीब कल्याण को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि देश को मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है तथा लगातार नौवां बजट प्रस्तुत करने वाली केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट ऐतिहासिक है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।

Tags:

--Advertisement--