BREAKING:
April 11 2026 01:54 am

न मारुति, न हुंडई-टाटा, ये कार बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV; बिकीं 17 लाख यूनिट

Post

Top selling SUV in India: भारत के एसयूवी बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न मारुति, न हुंडई या टाटा, फिर भी एक एसयूवी ने सबको पछाड़ते हुए बाजार में अपनी धाक जमा ली है। इस कार ने अब तक 17 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। इसकी लोकप्रियता की कहानी सिर्फ फीचर्स या डिजाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी मजबूती, परफॉर्मेंस और ग्राहकों के भरोसे ने इसे नंबर वन बनाया है। यह कार कोई और नहीं बल्कि महिंद्रा की बोलेरो है।

भारत में एसयूवी बाज़ार पर 25 सालों से राज कर रही महिंद्रा बोलेरो आज भी लोकप्रिय है। अगस्त 2000 में लॉन्च हुई इस एसयूवी ने अपनी मज़बूती, विश्वसनीय छवि और ग्रामीण इलाकों में लोकप्रियता के चलते इतिहास रच दिया है। लोग हमेशा यही सोचते हैं कि मारुति, हुंडई या टाटा की कारें आगे रहती हैं, लेकिन असल में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली एसयूवी महिंद्रा बोलेरो ही है। अब तक इसकी 17 लाख यूनिट बिक चुकी हैं, जो इसे देश की नंबर-1 एसयूवी बनाती है।

ग्रामीण भारत में 'सरपंच की गाड़ी' के नाम से मशहूर बोलेरो
एक भरोसेमंद SUV रही है। पिछले 25 सालों में इसे कई बार अपडेट किया गया है। पहला बड़ा अपडेट 2007 में आया, 2011 में m2DiCR इंजन और 2016 में mHawk इंजन के साथ फेसलिफ्ट पेश किया गया। 2020 में बोलेरो का एक नया मॉडल लॉन्च किया गया और 2021 में प्रीमियम 'बोलेरो नियो' भी आई। अब महिंद्रा ने 2025 मॉडल बोलेरो और बोलेरो नियो पेश किए हैं। नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है।

2025 महिंद्रा बोलेरो
नई बोलेरो में नया फ्रंट ग्रिल, नए डिज़ाइन वाले बंपर और स्टील्थ ब्लैक कलर ऑप्शन दिया गया है। टॉप वेरिएंट में फॉग लैंप, डायमंड कट अलॉय व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बेहतर सपोर्ट के लिए सीटों को नया आकार दिया गया है और टॉप ट्रिम्स में लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। नया राइडफ्लो सस्पेंशन सिस्टम अब ज़्यादा आराम और स्थिरता प्रदान करता है। इसमें 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन लगा है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

2025 महिंद्रा बोलेरो
नियो में नई फ्रंट ग्रिल, 16-इंच डार्क ग्रे अलॉय व्हील और जींस ब्लू व कंक्रीट ग्रे जैसे डुअल-टोन पेंट विकल्प भी दिए गए हैं। केबिन में लूनर ग्रे और मोका ब्राउन थीम, बेहतर कुशन वाली सीटें और टॉप वेरिएंट में 9-इंच टचस्क्रीन, रियर कैमरा और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। नियो में 1.5-लीटर mHawk100 डीजल इंजन लगा है जो 100 बीएचपी और 260 एनएम का टॉर्क देता है।

सुरक्षा की दृष्टि से
, दोनों मॉडलों में दोहरे एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स की सुविधा है।

--Advertisement--