BREAKING:
April 18 2026 03:58 am

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दूरसंचार विभाग के 'सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी' की बैठक को किया संबोधित

Post

लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने भूतनाथ स्थित सभागार में आयोजित दूरसंचार विभाग के अधिकारी संघ (AIACE) की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुँचने पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'डिजिटल इंडिया' के सपने को धरातल पर उतारने में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान है।

उन्होंने कहा:आज के युग में संचार ही शक्ति है। गाँव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने में हमारे दूरसंचार अधिकारियों की मेहनत और तकनीक का बड़ा हाथ है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री जी को अपनी विभिन्न मांगों और विभागीय चुनौतियों से अवगत कराया। श्री मौर्य ने अधिकारियों की बातों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि:अधिकारियों के जायज हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार किया जाएगा। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों तक उनकी बात प्रभावी ढंग से पहुँचाई जाएगी।

Tags:

--Advertisement--