BREAKING:
March 14 2026 11:32 pm

Meta : बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हुआ व्हाट्सएप 7 सख्त नियम और पैरेंटल कंट्रोल के साथ लॉन्च हुए नए किड्स अकाउंट

Post

News India Live, Digital Desk: सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों के बीच व्हाट्सएप ने अभिभावकों की बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब तक व्हाट्सएप इस्तेमाल करने की न्यूनतम आयु 13 वर्ष थी, लेकिन अब 'पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स' के जरिए छोटे बच्चे (10-12 वर्ष) भी सुरक्षित तरीके से परिवार और दोस्तों से जुड़ सकेंगे। इस फीचर को सुरक्षा विशेषज्ञों और परिवारों के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है।

माता-पिता के पास होंगे ये 5 'सुपर कंट्रोल':

कॉन्टैक्ट अप्रूवल: बच्चा किससे बात कर सकता है, यह माता-पिता तय करेंगे। बच्चा खुद से कोई नया कॉन्टैक्ट सेव नहीं कर पाएगा।

ग्रुप प्राइवेसी: किसी भी ग्रुप में शामिल होने के लिए माता-पिता की अनुमति अनिवार्य होगी। ग्रुप इनविटेशन लिंक भी पैरेंट के पास रिव्यू के लिए जाएंगे।

लिमिटेड फीचर्स: बच्चों के इन अकाउंट्स में Status, Channels और Meta AI जैसे फीचर्स डिसेबल (बंद) रहेंगे, ताकि वे केवल मैसेजिंग और कॉलिंग पर ध्यान दें।

6-डिजिट पैरेंट पिन: प्राइवेसी सेटिंग्स और नए मैसेज रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के लिए एक 'पैरेंट पिन' होगा, जिसके बिना बच्चा सेटिंग्स नहीं बदल पाएगा।

एक्टिविटी अलर्ट: जब भी बच्चा किसी नए व्यक्ति से चैट रिक्वेस्ट पाएगा या किसी ग्रुप को छोड़ देगा, माता-पिता को तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा।

प्राइवेसी और सुरक्षा (No Snooping): व्हाट्सएप ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के बावजूद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बरकरार रहेगा। इसका मतलब है कि माता-पिता भी बच्चों के व्यक्तिगत मैसेज नहीं पढ़ पाएंगे और न ही कॉल सुन पाएंगे। वे केवल यह मैनेज करेंगे कि बच्चा किससे बात कर रहा है।

कैसे करें सेटअप? (Step-by-Step Guide):

बच्चे के फोन पर व्हाट्सएप इंस्टॉल करें और 'Create a parent-managed account' चुनें।

बच्चे की जन्मतिथि दर्ज करें।

अपने (पैरेंट) फोन से बच्चे के फोन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें।

अपनी उम्र और पहचान (सेल्फी के जरिए) वेरिफाई करें।

एक 6-डिजिट का 'पैरेंट पिन' सेट करें।