Indian Railways : 14-15 मार्च को 3 घंटे तक ठप रहेंगी रेलवे की सेवाएं न टिकट बुक होगा, न PNR स्टेटस दिखेगा
News India Live, Digital Desk : उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने जानकारी दी है कि दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में शेड्यूल्ड सिस्टम मेंटेनेंस का काम होने जा रहा है। इस अपडेशन प्रक्रिया के चलते 14/15 मार्च 2026 की रात करीब 3 घंटे तक सेवाएं बाधित रहेंगी। यह कार्य सिस्टम की कार्यक्षमता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
सेवाएं कब से कब तक बंद रहेंगी? रेलवे के अनुसार, शटडाउन का समय 14 और 15 मार्च (शनिवार/रविवार) की मध्य रात्रि को रात 11:45 बजे से रात 02:45 बजे तक रहेगा।
कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित? इस 3 घंटे की अवधि के दौरान निम्नलिखित सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी:
ऑनलाइन टिकट बुकिंग: यात्री आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या ऐप से दिल्ली पीआरएस की टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
PNR पूछताछ: टिकट का करंट स्टेटस (PNR Status) चेक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
टिकट कैंसिलेशन: इस दौरान यात्री अपनी टिकट ऑनलाइन कैंसिल नहीं कर सकेंगे।
पूछताछ सेवाएं (139): PNR और आरक्षण से जुड़ी पूछताछ की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।
चार्टिंग और ईआरडी: ट्रेनों का चार्ट तैयार करने और ईआरडी (Electronic Reservation Diary) से जुड़ी सेवाएं भी अस्थाई रूप से काम नहीं करेंगी।
यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना और टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन जैसे कार्य इस निर्धारित समय से पहले या बाद में पूरे कर लें, ताकि उन्हें अंतिम समय में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।