जिहाद में जान है... मसूद अजहर के भाई ने अल्लाह के नाम पर उगला जहर
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर ने एक बार फिर जहर उगला है। जैश कमांडर अब्दुल रऊफ असगर का जिहाद को लेकर ऑडियो सामने आया है। असगर ने एक बार फिर पाकिस्तान के बहावलपुर में एक सभा में बयान दिया।
असगर ने कहा, "जिहाद में जान है। जिहाद से इज़्ज़त मिलेगी। अल्लाह ने कहा है कि यह कौम जिहाद करेगी।" अब्दुल रऊफ़ असगर, फ्लाइट IC814 अपहरण मामले के मास्टरमाइंड मसूद अज़हर का भाई है।
जिहाद की तैयारी
पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन समेत कई आतंकी संगठन एकजुट होकर फिर से जिहाद की तैयारी कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, ऐसे जिहादी भाषणों और रैलियों के ज़रिए आतंकियों की भर्ती जारी है।
बहन एक महिला ब्रिगेड तैयार कर रही है
मसूद अज़हर का भाई जहाँ जिहाद की बात कर रहा है, वहीं उसकी बहन अब एक महिला ब्रिगेड बनाने की मुहिम का नेतृत्व कर रही है। मसूद अज़हर की बहन सईद अज़हर एक महिला ब्रिगेड बनाने की तैयारी कर रही है। इस कदम को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन अब 9 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे कराची में अपनी महिला विंग के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस शिविर में गरीब और युवा महिलाओं का कट्टरपंथी विचारधारा से ब्रेनवॉश किया जाएगा। उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की भी साजिश रची जा रही है।