कुशीनगर को मिली सड़कों की सौगात: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया करोड़ों की सड़क योजनाओं का शिलान्यास
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुशीनगर जनपद में 'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण' (PMGSY) के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। मार्ग का नाम अनुमानित लागत (लाख रुपये में) एन.एच.-28 जौरा से सोनबरसा मार्ग 1073.48, एन.एच.-28 जोकवा से छॅह मार्ग 806.63, पटहेरवा बसडीला महन्थ से दर्जिया मार्ग 601.26, चौरा से बदुरावू मार्ग 546.20, अहिरौली दान लकनहा घाट से बांक खास गांधी प्रधान डोर 523.96, धुरिया इमिलिया से सपही टड़वा होते हुए पगरा पड़री 403.02, इन सड़कों के निर्माण से कुशीनगर के दर्जनों गांवों की मुख्य राजमार्गों (NH-28) से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर गांव को पक्की और मजबूत सड़क से जोड़ने” के संकल्प को पूर्ण करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनता को लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।