केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में बेहतर चिकित्साथ सुविधाओं के बारे में सदन के माध्यम से विपक्ष को दिखाया आईना,
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सरकार का विस्तृत पक्ष रखते हुए विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन, भ्रामक एवं राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प 'सर्वे संतु निरामया' है। आज यूपी में एम्स जैसे संस्थान संचालित हैं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल रही है। सपा को विकास के आंकड़ों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
सपा का कार्यकाल भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक था- केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा के समय में स्वास्थ्य विभाग केवल भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ था। एंबुलेंस सेवाएं ठप रहती थीं और अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य माफियाओं का अंत कर जनता को पारदर्शी और सुलभ सेवा प्रदान की है।
उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों को अपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार निरंतर सुधार कर रही है और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि संबंधित विषय पर चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत आख्या मांगी गई है और प्राप्त होते ही सदन को सूचित किया जाएगा।